Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में ‘इक्का’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में सनी देओल के फैन्स का जबरदस्त उत्साह

July 11, 2026

दिल्ली में ‘इक्का’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में सनी देओल के फैन्स का जबरदस्त उत्साह

नई दिल्ली : अभिनेता सनी देओल की नई फिल्म ‘इक्का’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान दिल्ली में प्रशंसकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे फैन्स ने सनी देओल के फेस मास्क पहनकर अभिनेता के प्रति अपना समर्थन और उत्साह व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों में फिल्म को लेकर खासा जोश नजर आया और स्क्रीनिंग का माहौल उत्सव जैसा बन गया। फिल्म ‘इक्का’ एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें सनी देओल वरिष्ठ वकील अर्जुन मेहरा की भूमिका निभा रहे हैं।

कहानी एक ऐसे वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने अडिग सिद्धांतों और अपने सबसे करीबी रिश्तों के बीच कठिन चुनाव करने की चुनौती का सामना करता है। फिल्म में न्याय, नैतिकता और भावनात्मक संघर्ष को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। सनी देओल करीब 33 वर्ष बाद वकील की भूमिका में बड़े पर्दे पर लौटे हैं। उनके इस नए अवतार को लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में उनके साथ अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

सभी कलाकारों के अभिनय को दर्शकों की सराहना मिल रही है। स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान फैन्स ने सनी देओल के लोकप्रिय अंदाज का जश्न मनाया और फिल्म के कई दृश्यों पर तालियां बजाकर अपनी प्रतिक्रिया दी। कोर्टरूम ड्रामा और दमदार अभिनय से सजी ‘इक्का’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें