Site icon Dainik Savera Times

Sunny Deol  ने अफवाहों को विराम देते हुए व्यापक रूप से प्रसारित वीडियो का बताया सच 

 मुंबई: अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद बुधवार को यह कहकर अफवाहों पर विराम लगा दिया कि यह वीडियो उनकी आगामी फिल्म सफर की शूटिंग का एक हिस्सा है।दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी प्रसारित हो रहा है जिसमें सनी देओल रात में नशे में धुत होकर सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर अभिनेता को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने सार्वजनिक रूप से कथित र्दुव्यावहार करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद सनी देओल की आलोचना की है।
 सनी ने इस वीडियो को लेकर लगाए जा रहे कयासों को विराम देते हुए एक अन्य वीडियो साझा किया, जिसमें यह देखा जा सकता है कि वह अलग-अलग कोण पर सेट कैमरे से फिल्म के एक दृशय़ की शूटिंग कर रहे हैं। सनी ने एक्स पर 17 सेकंड का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘अफवाहों का सफर बस यहीं तक। ’’
Exit mobile version