
Sunny Deol: बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक रीकेप वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि 2025 में रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए उन्होंने 2024 में कितनी मेहनत की है।
सनी देओल के रीकेप वीडियो में 2024 के जनवरी से लेकर दिसंबर तक की यादों की झलक देखने को मिलती है। सनी देओल में वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘2024, तुम अच्छा साल थे।ये वो साल था, जिसमें 2025 में रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए खूब मेहनत की। 2025 में हमारी मेहनत जाट, लाहौर 1947 और सफर के रूप में स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। इंतजार रहेगा आप सभी के उसी प्यार का जो आपने मुझे पहले भी दिया। हैप्पी न्यू ईयर, वेलकम 2025।
View this post on Instagram
इस वीडियो की शुरुआत में सनी देओल की अपने पिता धर्मेंद्र और मां प्रकाश कौर के साथ की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इसके बाद उनकी उन फिल्मों की शूटिंग की झलक है, जिनकी रिलीज का जिक्र सनी ने किया है। इसके साथ ही देओल फैमिली कपिल शर्मा के शो में गई और फिर एक इवेंट पर भी सभी मिले। ये सबकुछ आप इस रीकेप वीडियो में है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...