Site icon Dainik Savera Times

आलिया भट्ट के साथ काम करना चाहते हैं सनी देओल, कही ये बात

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल, अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ काम करना चाहते हैं। सनी देओल इन-दिनों फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा में है। गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 460 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।दर्शक गदर 2 में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं।

सनी देओल से पूछा गया कि वह किस अभिनेत्री के साथ काम करना चाहेंगे। जवाब में, सनी देओल ने आलिया भट्ट का नाम लिया है।उन्होंने कहा, मुझे आलिया भट्ट बहुत पसंद हैं। उनके साथ फिल्म करना दिलचस्प होगा। मैं हीरो-हीरोइन या विपरीत (एक-दूसरे) के रूप में नहीं कह रहा हूं, मैं बात कर रहा हूं कि यह बेटी-पिता की तरह कुछ भी हो सकता है।

Exit mobile version