Dainik Savera Times

23 January 2026 को रिलीज होगी Sunny Deol की फिल्म ‘Border 2’, एक्टर ने शेयर किया पोस्ट

मुंबई: बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल की आने वाली फिल्म बार्डर 2, 23 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। जेपी दत्ता निर्देशित वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म बार्डर में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे। करीब 27 साल बाद बॉर्डर का सीक्वल बनाया जा रहा है। फिल्म बार्डर 2 में सनी देओल और वरुण धवन की मुख्य भूमिका होगी। सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। पोस्ट मे लिखा गया है,‘बॉर्डर 2’सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं, वहीं इस फिल्म को जेपी दत्ता, निधि दत्ता,भूषण कुमार और किशन कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Exit mobile version