Site icon Dainik Savera Times

सनी देओल के घर की नहीं होगी नीलामी, बैंक ने नोटिस लिया वापिस

‘ग़दर 2’ स्टार अभिनेता सनी देओल के बंगले की अब नीलाम नहीं होगा। दरअसल, बैंक ने नीलाम करने वाला नोटिस को वापस ले लिया है।जानकारी के लिए बता दें के रविवार को बैंक ने अखबार में अजय सिंह देओल उर्फ सनी देओल के नाम से कर्ज नहीं चुकाने के कारण बंगला नीलाम करने का नोटिस जारी किया था। बैंक ने कहा था कि 25 सितंबर को इसकी नीलामी की जाएगी। सनी देओल पर बैंक का करीब 56 करोड़ रुपये का बकाया है।

बैंक के अनुसार, जिस संपत्ति को ई-नीलामी में रखा गया था, वह 599.44 वर्ग मीटर है और यह मुंबई के जुहू इलाके में स्थित सनी विला के नाम से मशहूर है। बैंक के नोटिस में सनी देओल को उधारकर्ता/गारंटर बताया गया था और अन्य गारंटर धर्मेंद्र सिंह देओल और सनी साउंड्स प्राइवेट लिमिटेड था।

Exit mobile version