Last Updated: November 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

सनी लियोनी बोलीं- ‘विस्टा विलेज’ के लिए मलयालम सीखना एक चुनौती थी

August 19, 2025

सनी लियोनी बोलीं- ‘विस्टा विलेज’ के लिए मलयालम सीखना एक चुनौती थी

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अब बहुत जल्द साउथ इंडियन सिनेमा में भी नजर आने वाली हैं। उनकी पहली साउथ फिल्म का नाम होगा ‘विस्टा विलेज’। सनी लियोनी ने बताया कि इस फिल्म पर काम करना उनके लिए एक बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने कहा – “मलयालम भाषा सीखना मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती थी, लेकिन इससे मुझे अपने किरदार को समझने और उससे जुड़ने में काफी मदद मिली। कासरगोड (केरल) के खूबसूरत और कठिन इलाकों में शूटिंग करना यादगार रहा। वहां मुझे लोगों का बहुत प्यार मिला और इस वजह से यह प्रोजेक्ट मेरे लिए और भी खास बन गया।”

The process of beautiful pictures of Sunny Leone is not stopping, this time the dolphin style | थम नहीं रहा है सनी लियोनी की खूबसूरत तस्वीरों का सिलसिला, इस बार दिखा डॉल्फिन

फिल्म चार भाषाओं में होगी रिलीज

‘विस्टा विलेज’ को सिर्फ मलयालम में ही नहीं, बल्कि तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। इससे फिल्म का दायरा और बड़ा हो जाएगा और दर्शकों तक यह अलग-अलग भाषाओं में पहुंचेगी। फिल्म की कहानी पारिवारिक ड्रामा, कॉमेडी और सस्पेंस से जुड़ी है। इसे खासतौर पर युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर लिखा गया है। इसमें मलयालम सिनेमा के लगभग 40 कलाकारों ने काम किया है। इसके साथ-साथ बॉलीवुड, कश्मीर, पंजाब और भारत के अन्य हिस्सों से भी कलाकार इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।

Sunny Leone की तो एज हो गई, अब उसका करियर खत्म! लोगों की ऐसी बात सुन सनी लियोनी ने बयां किया दर्द

निर्देशन और प्रोडक्शन

यह फिल्म डब्लूएम मूवीज प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म का निर्देशन पम्पल्ली कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के टाइटल लॉन्च की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

Sunny Leone Was Locked In Room For One Hour Due To Technical Fault- जानें क्यों सनी लियोनी को शोरूम में एक घंटे तक रहना पड़ा लॉक

फैंस में उत्साह…

यह सनी लियोनी की पहली साउथ इंडियन फिल्म है। फैंस उन्हें नए लुक और नए किरदार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म की रिलीज का सभी को बेसब्री से इंतजार है और माना जा रहा है कि यह साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक होगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें