Site icon Dainik Savera Times

मेरा पिया घर आया 2.0 के रीमेक में नया तड़का लगाएंगी Sunny Leone, टीजर जारी

मुंबईः माधुरी दीक्षित नेने की 1995 की ब्लॉकबस्टर फिल्म याराना का सुपरहिट गाना मेरा पिया घर आया के रीक्रिएटेड वजर्न में अभिनेत्री सनी लियोनी नजर आएंगी। एक सूत्र ने पहले खुलासा किया था कि सनी एक प्रसिद्ध डांस नंबर को फिर से बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थी, जिसे कभी माधुरी ने प्रस्तुत किया था। ट्रैक मेरा पिया घर आया 2.0 का टीजर गुरुवार को जारी किया गया और गाना 8 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। गाने को नीति मोहन ने गाया है।

पढ़ें बड़ी खबरें: CM का बड़ा ऐलान, बेटी के जन्म पर कितने लाख रुपए देगी सरकार, पढ़ें पूरी खबर

कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने इस डांस नंबर को दोबारा बनाया, जिसमें अनु मलिक के सदाबहार संगीत के साथ माधुरी के कामुक आकर्षण का मिश्रण है, जो मूल रूप से प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। इस ट्रैक को मूल रूप से कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था और संगीत अनु मलिक ने दिया था।

पढ़ें बड़ी खबरें: बलात्कार के आरोप में Bigg Boss का ये Superstar Airport से गिरफ्तार

Exit mobile version