Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Superboys of Malegaon’ का 49th Toronto International Film Festival में हुआ वर्ल्ड प्रीमियर, मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

September 14, 2024

‘Superboys of Malegaon’ का 49th Toronto International Film Festival में हुआ वर्ल्ड प्रीमियर, मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

मुंबई : अमेजन MGM स्टूडियोज, एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी प्रोडक्शन ने 49वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में अपनी फिल्म सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव के वर्ल्ड प्रीमियर के साथ सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा बनाई गई फिल्म को TIFF में बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बता दें कि ये फिल्म अमेज़न MGM स्टूडियोज़ की ग्लोबल कंटेंट में विविधता लाने और लोगों को एंगेज करने के कमिटमेंट को भी दिखाती है। फिल्म “सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव” को टफ द्वारा वर्ल्ड प्रीमियर गाला प्रेजेंटेशन के लिए चुना गया था। जहां इसे दर्शकों ने फिल्म को बहुत पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है।

रीमा कागती द्वारा डायरेक्टेड और वरुण ग्रोवर द्वारा लिखी गई फिल्म “सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव” एक छोटे शहर में रहने वाले लोगों के सपनो के बारे में एक दिल छू करने वाली फ़िल्म है। बता दें कि यह भारत के मालेगांव की अनोखी और रंगीन फिल्म मेकिंग की संस्कृति को पेश करती है। ये कहानी एक छोटे से शहर के जुनूनी शौकिया फिल्म मेकर्स के बारे में है जो पैरोडी फिल्में बनाते हैं। ये फिल्म कम्युनिटी की भावना, उनकी लगन, और सिनेमा के जरूरी जीवन के बदलाव को खूबसूरती से दिखती है।

वर्ल्ड प्रीमियर में फिल्म की कास्ट में आदर्श गौरव, शशांक अरोड़ा, विनीत कुमार सिंह, मंजरी पुपला, अनुज दुहान और साकिब अयूब शामिल हुए। प्रोड्यूसर्स में जाेया अख्तर और रीमा कागती (डायरेक्टर), लेखक वरुण ग्रोवर, नासिर शेख (लीड किरदार के लिए रीयल लाइफ इंस्पिरेशन) और प्राइम वीडियो इंडिया के निखिल मधोक भी शामिल थे। इस इवेंट में कई इंटरनेशनल हस्तियाँ, क्रिटिक्स और फ़िल्म लवर्स भी शामिल हुए। फिल्म को असल ह्यूमन स्पिरिट को दिखाने, ह्यूमर और इमोशन के बीच संतुलन बनाने के लिए तारीफ मिल रही है। लोगों को असल किरदारों और उनकी फिल्म मेकिंग की मज़ेदार लेकिन प्रेरक कहानी ने भी बेहद प्रभावित किया है।

रितेश सिधवानी, जोया अख्तर, रीमा कागती और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस, “सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव” को रीमा कागती ने डायरेक्ट और वरुण ग्रोवर ने लिखा है। फिल्म में आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह और शशांक अरोड़ा जैसी टैलेंटेड कास्ट अहम रोल्स में हैं।

फिल्म 10 अक्टूबर को BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। इसके बाद, जनवरी 2025 में भारत और अमेरिका में थिएटर्स में रिलीज़ होगी, और उसके बाद इसे प्राइम वीडियो पर भारत और बाकी 240 देशों में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें