Site icon Dainik Savera Times

‘Vettaiyan’ में नजर आयेगी Amitabh Bachchan और Rajinikanth की सुपरहिट जोड़ी

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की सुपरहिट जोड़ी फिल्म वेट्टैयन में नजर आयेगी।
टीजे ग्नानवेल द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म‘वेट्टैयन’ लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनायी जा रह है।

‘फिल्म‘वेट्टैयन’के मेकर्स लाइका प्रोडक्शनस ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत साथ में पोज करते दिखाई दे रहे हैं, तो दूसरी फोटो में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन एक-दूसरे से गले मिलते दिख रहे हैं। तीसरी फोटो में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत बातें करते दिखाई दे रहे हैं।

साथ ही प्रोडक्शन हाउस ने एक कैप्शन भी लिखा है,‘द टाइटंस ऑफ़ इंडियन सिनेमा। सुपरस्टार रजनीकांत और शंहशाह अमिताभ बच्चन मुंबई में वेट्टैयन के सेट पर। अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने अंतिम बार वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म हम में काम किया था। इससे पहले दोनों कलाकार फिल्म अंधा कानून (1983) और गिरफ्तार (1985) में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।

Exit mobile version