
मुंबई : स्टार भारत के रोमांचक सुपरनैचरल थ्रिलर शो ’10:29 की आख़िरी दस्तक’ को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। शो में बिंदु का रहस्यमयी किरदार निभा रहीं आयुषी भावे ने इस शो में काम करने के अनुभव को लेकर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि एक सुपरनैचुरल थ्रिलर का हिस्सा होना पारंपरिक धारावाहिकों से बिल्कुल अलग और एक तरोताजा करने वाला अनुभव है, जिससे इसका हर सीन भरपूर रोमांच और उत्साह से भरा होता है।
अभिनेत्री आयुषी भावे कहती हैं, “सुपरनैचुरल थ्रिलर में काम करना मानो एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा है। जहाँ साधारण शोज़ की कहानी अक्सर एक ही ट्रैक पर चलती हैं, वहीं ’10:29 की आख़िरी दस्तक’ के हर एपिसोड में एक नया ट्विस्ट होता है। इस तरह की कहानियों में रचनात्मकता की कोई सीमा नहीं होती, यह सब हमारी कल्पनाओं पर निर्भर करता है कि हम इसे कितनी दूर तक ले जा सकते हैं। विजुअल इफेक्ट्स से लेकर रहस्यमय माहौल तक, सब कुछ बिल्कुल अलग महसूस होता है और यही इसे बहुत रोमांचक बना देता है। जब मैंने इस शो की शूटिंग शुरू की, तो यह देखना बहुत दिलचस्प था कि कैसे सभी चीजें साथ मिलकर काम करती हैं जो हैं इफेक्ट्स, लाइटिंग और रहस्यमयी वातावरण। यह हर दिन एक नए एडवेंचर जैसा लगता है और आज भी वैसा ही लगता है!”
अपने किरदार बिंदु के बारे में बात करते हुए आयुषी बताती हैं, “बिंदु एक पारंपरिक धारावाहिक का साधारण किरदार नहीं है। शुरुआत में वह एक शांत व्यक्ति रूप में नजर आती हैं, जो अपने आसपास की हर चीज पर नज़र रखती है। लेकिन जैसे-जैसे उसकी जर्नी आगे बढ़ती है, दर्शकों को पता चलता है कि इस किरदार के कई लेयर्स हैं। इस शैली में काम करने से मुझे बिंदु के नए-नए पहलुओं को खोजने का मौका मिलता है, जो बहुत ही अद्भुत अनुभव है। हर दिन सेट पर आना एक रोमांचकारी अनुभव होता है, क्योंकि आप नहीं जानते कि अब बिंदु के जीवन में कौनसा नया मोड़ आने को है। यही बात इस शो को बहुत मजेदार बनाती है क्योंकि इसमें हर बार कुछ अलग होता है और सेट पर उत्साह का माहौल हमेशा बना रहता है। मेरे लिए यह जर्नी वास्तव में एक अनोखी और अविस्मरणीय रही है।”
आयुषी भावे को बिंदु के रूप में देखिए ’10:29 की आख़िरी दस्तक’ शो में, हर सोमवार से शनिवार, रात 10:29 बजे, केवल स्टार भारत पर।
मेष: दिन शुभ रहेगा...