सवेरा न्यूज;मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अजरुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ,15 अगस्त को रिलीज होगी। अल्लू अजरुन स्टारर ‘पुष्पा: द राइज’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स इसका सीक्वल पुष्पा 2 लेकर आ रहे हैं। मेकर्स ने ‘पुष्पा 2’ का नया पोस्टर लॉन्च किया है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ का पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘पुष्पा राज का शासन शुरू होने में बस 200 दिन बाकी’। 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर में होगी रिलीज।
सुपरस्टार Allu Arjun की फिल्म ‘पुष्पा 2’ 15 अगस्त को होगी रिलीज

