Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

इकोनॉमी क्लास में सफर करते नजर आए सुपरस्टार Rajinikanth, सादगी पर दिल हार बैठे फैंस

March 2, 2024

इकोनॉमी क्लास में सफर करते नजर आए सुपरस्टार Rajinikanth, सादगी पर दिल हार बैठे फैंस

मुंबई: अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहने वाले मशहूर एक्टर रजनीकांत की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें उन्हें इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए देखा जा सकता है। रजनीकांत इस दौरान अपने फैंस के साथ बातचीत करते नजर आए। इस यात्र में उनके फैंस उन्हें देखकर दंग रह गए। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में सुपरस्टार को अपने चाहने वालों से बात करते हुए भी देखा जा सकता है। क्लिप में रजनीकांत कैजुअल कपड़े पहने हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस यात्र में उनके साथ एक्टर जीवा भी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर रजनीकांत के साथ एक तस्वीर शेयर की। रजनीकांत को पिछली बार उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लाल सलाम’ में देखा गया था। अभिनेता फिलहाल ‘वेट्टाइयां’ की शूटिंग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें