Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सलमान खान ने Patna Shukla’, का ट्रेलर किया शेयर, अलग अवतार में नजर आएंगी Raveena Tandon

March 12, 2024

सलमान खान ने Patna Shukla’, का ट्रेलर किया शेयर, अलग अवतार में नजर आएंगी Raveena Tandon

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान ने रवीना टंडन की आगामी हिंदी फिल्म ‘पटना शुक्ला’ का ट्रेलर जारी किया है। इस फिल्म में रवीना अन्याय के खिलाफ एक छात्रा के लिए केस लड़ती नजर आएंगी। ‘पटना शुक्ला’ एक आम महिला तन्वी शुक्ला (रवीना) की कहानी है जो उसी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है।

रवीना फिल्म में एक छात्रा का केस लड़ेंगी, जिसे भरोसा है कि उसने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया, मगर उसे उसके हिसाब से नंबर नहीं मिले। एक्स पर सलमान खान ने एक मिनट और 54 सैकेंड का वीडियो शेयर किया है जिसकी शुरुआत तन्वी के रूप में रवीना के मेहमानों को चाय और नाश्ता परोसने से शुरू होती है। वह कहती है, ‘हम सिर्फ हाउसवाइफ नहीं हैं’, जिस पर एक आदमी जवाब देता है, ‘तन्वी भाभी वकील भी हैं।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें