Site icon Dainik Savera Times

सुपरस्टार Salman Khan करेंगे फिल्म ‘ऑप्रेशन वैलेंटाइन’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई: वरुण तेज और मानुषी छिल्लर स्टारर सोनी पिक्चर्स इंटरनैशनल प्रोडक्शंस की फिल्म ‘ऑप्रेशन वैलेंटाइन’ अपना बहुप्रतीक्षित ट्रेलर लॉन्च होने को तैयार है। तेलुगु ट्रेलर ग्लोबल स्टार राम चरण द्वारा लॉन्च किया जाएगा और हिंदी ट्रेलर मेगास्टार सलमान खान द्वारा डिजिटल रूप से लॉन्च किया जाएगा। पहले कभी नहीं देखे गए हवाई एक्शन दृश्यों के साथ एक देशभक्ति-थ्रिलर फिल्म मानी जाने वाली यह फिल्म विशेष रूप से अपने फस्र्ट स्ट्राइक यानी टीजर के लॉन्च के बाद से शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

‘ऑप्रेशन वैलेंटाइन’ सोनी पिक्चर्स इंटरनैशनल प्रोडक्शंस, संदीप मुड्डा की रेनेसां पिक्चर्स द्वारा निर्मित और गॉड ब्लैस एंटरटेनमैंट (वकील खान) और नंदकुमार अब्बिनेनी द्वारा सह-निर्मित है। शक्ति प्रताप सिंह हाड़ा इस फिल्म के साथ अपने निर्देशन की शुरु आत करेंगे। शक्ति प्रताप सिंह हाड़ा, आमिर खान और सिद्धार्थ राज कुमार द्वारा लिखित यह फिल्म 1 मार्च 2024 को तेलुगु और हिंदी में रिलीज़ होगी।

Exit mobile version