Site icon Dainik Savera Times

09 मार्च से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुरू होगा ‘सुपरस्टार सिंगर 3’

मुंबई: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 09 मार्च से देसी सिंगिंग रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ शुरू होगा। सुपरस्टार सिंगर 3 में पॉप सेंसेशन नेहा कक्कड़ ‘सुपर जज’ के रूप में शामिल होंगी और कैप्टन – सलमान अली, पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश और सायलीकांबले प्रतिभागियों को अपना संगीत का ज्ञान देंगे और उनकी संगीत प्रतिभा निखारेंगे।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के 13 वर्षीय क्षितिज सक्सेना ने ‘सतरंगा’ का एक इमोशनल वर्शन प्रस्तुत किया। उन्हें न सिर्फ सभी से स्टैंडिंग ओवेशन मिला, बल्कि सुपर जजनेहा कक्कड़ की आंखों से भी खुशी के आंसू छलक पड़े। इस परफॉर्मेंस से अभिभूत होकर, कप्तान मोहम्मद दानिश क्षितिज को उनके दिल छू लेने वाले प्रदर्शन के लिए उन्हें गले लगाया।

नेहा कक्कड़ ने बताया, क्षितिज, जो तेरे संग लगे, वो हे जो पीपल के धागे- वह हिस्सा बिल्कुल जबर्दस्त था, इसने सभी सही सुरों को छुआ। आपके गायन ने मुझे गहराई से छू लिया है और मेरे रोंगटे खड़े हो गए हैं। क्षितिज, आपभीतर से खुशी लाते हैं, और आपकी मासूमियत, आपकी गायन शैली के साथ मिलकर, विशेष रूप से ऐसे कठिन गीत केलिए महान अभ्यास और जिम्मेदारी के साथ आती है।

आपकी सिंगिंग मेरी आंखों में आंसू ले आई और मेरा दृढ़ विश्वास है कि आपका स्टार बनना तय है। इसे बरकरार रखो! कैप्टन मोहम्मद दानिश ने कहा, तुमने मेरा दिल जीत लिया, क्षितिज, मुझे तुम्हारी परफॉर्मेंस पर बेहद गर्व है। तुम सच में बेमिसाल हो, और मैं तुममें अपना बचपन देख सकता हूं। ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ 09 मार्च से, हर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

Exit mobile version