Dainik Savera Times

बस ये और कुछ नहीं… सुरभि ज्योति ने मां बनने के बाद शेयर की बेटी की पहली झलक

Surbhi Jyoti

एंटरटेनमेंट डेस्क: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी ने 13 जून को बेटी का स्वागत किया। अब हाल ही में सुरभि ने एक प्यारी-सी तस्वीर शेयर की है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

तस्वीर में न्यू बॉर्न बेबी गर्ल अपने पापा मोहित सूरी की उंगली पकड़ी हुई है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा- ‘बस ये और कुछ नहीं।’ फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।

बता दें सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने अक्टूबर 2024 में उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट रिसॉर्ट्स में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। फरवरी 2026 में कपल ने प्रेगनेंसी अनाउंस की।

करियर की बात करें तो सुरभि ने टीवी शोज ‘कुबूल है’ में ज़ोया और ‘नागिन 3’ में बेला का किरदार निभाया था, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ‘इश्कबाज’, ‘तनहाइयां’ और ‘कोई लौट के आया है’ जैसे सीरियलों में भी काम किया।

Exit mobile version