Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी के बाद सेट पर पहुंचीं Surbhi Jyoti, ‘सबसे खुश’ दिखीं तो फैंस बोले- ‘MashaAllah’

November 17, 2024

शादी के बाद सेट पर पहुंचीं Surbhi Jyoti, ‘सबसे खुश’ दिखीं तो फैंस बोले- ‘MashaAllah’

Surbhi Jyoti : न्यूली वेड टीवी जगत की स्टाइलिश और खूबसूरत अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मोंटाज शेयर किया, जो शूटिंग सेट का है। इसमें ‘नागिन’ स्टार काफी खुश नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सुरभि ज्योति ने लिखा ‘‘सेट पर सबसे खुश’’। वीडियो मोंटाज में अभिनेत्री कई खूबसूरत लिबास में सादगी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। प्रशंसक उनकी पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने कैप्शन में लिखा ‘माशाअल्लाह मेरी प्रिंसेज’’, एक अन्य ने लिखा अब आपकी वापसी हो गई, हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।’’ दूसरे ने लिखा ‘‘आप हर लुक में कमाल की लगती हैं।’’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti)

पिछले महीने 27 अक्टूबर को की शादी

बता दें कि अभिनेत्री पिछले महीने 27 अक्टूबर को बॉयफ्रेंड सुमित सूरी संग शादी के बंधन में बंधी थीं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें प्रशंसकों के साथ शेयर की थी। इस विवाह के गवाह दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त बने थे।

अभिनेत्री ने शादी की तस्वीरों के साथ हल्दी, मेंहदी, म्यूजिक नाइट्स समेत कई रस्मों की तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें पहली रसोई की तस्वीरें भी शामिल हैं। अभिनेत्री ने पहली रसोई में हलवा बनाया था।

सुरभि ने पंजाबी फिल्मों ‘इक कुड़ी पंजाब दी’, ‘रौला पै गया’ और ‘मुंडे पटियाला दे’ के साथ-साथ पंजाबी टीवी सीरीज ‘अखियां ते दूर जाए ना’ में भी काम किया है। सुरभि रोमांटिक-ड्रामा ‘कुबूल है’ में जोया फारूकी की भूमिका निभाने के बाद घर-घर लोकप्रिय हो गई थीं, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले। ‘नागिन 3’ में उन्होंने नागिन का किरदार निभाया था, जिसमें उनका नाम ‘बेला’ था।

सुरभि ज्योति सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और इसी कड़ी में उन्होंने शादी के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संग मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर कीं। उनके साथ पति सुमित सूरी भी थे। अभिनेत्री ने तस्वीरों संग कैप्शन में सीएम को धन्यवाद देते हुए लिखा, ‘‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपके बहुमूल्य समय, समर्थन और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।‘‘

शेयर की गई तस्वीर में सुरभि के साथ उनके पति खड़े हैं और वह हंसते हुए धामी संग तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान न्यूली वेड कपल ने खूबसूरत पोज दिए। धामी सुरभि और सुमित को फ्लावर बुके देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सुरभि और सुमित दोनों आॅफ व्हाइट रंग की पोशाक पहने नजर आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें