Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Singham Again’ पर सूर्या: इस दिवाली Rohit Shetty की कॉप यूनिवर्स को ले कर हैं एक्साइटेड

October 23, 2024

‘Singham Again’ पर सूर्या: इस दिवाली Rohit Shetty की कॉप यूनिवर्स को ले कर हैं एक्साइटेड

मुंबई : बाजीराव सिंघम वापस आ गए हैं. इस बार वे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में और भी ज़्यादा एक्शन पैक्ड रोमांच लेकर आ रहे हैं। स्टार-स्टडेड कास्ट और ज़बरदस्त एक्शन सीक्वेंस के साथ, फिल्म पहले से ही काफ़ी उत्साह पैदा कर रही है. ट्रेलर को दर्शकों से ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। नतीजतन, भारत की पहली सिनेमेटिक कॉप यूनिवर्स के लिए उत्साह बढ़ गया है। फैन्स बड़े पर्दे पर इस पारिवारिक मनोरंजन को देखने के लिए बेताब हैं।

साउथ के सुपरस्टार सूर्या ने सिंघम के तमिल वर्जन में सिंघम की भूमिका निभाई थी। सूर्या ने हाल ही में कॉप यूनिवर्स मेकिंग पर अपने विचार साझा किए हैं। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान, सूर्या से दो ‘सिंघम’ किरदारों के एक साथ आने की संभावना के बारे में पूछा गया और यह भी पूछा गया कि क्या वे भी इस कॉप यूनिवर्स में शामिल हो रहे है।

सूर्या ने बताया,”अजय सर पूछ रहे हैं कि आप अगला सीक्वेंस क्यों नहीं कर रहे हैं, आप आगे क्यों नहीं बढ़ रहे हैं. लेकिन यह तो हरि सर (निर्देशक) को करना है। मैं इसे करना पसंद करूंगा, लेकिन सिर्फ़ इसलिए कि लोगों ने सिंघम को पसंद किया है और सिर्फ़ शीर्षक की वजह से, हम एक और नंबर नहीं बढ़ाना चाहेंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं इस फ्रैंचाइज़ के लिए बहुत खुश हूं, जो यहाँ हो रहा है। हमें ‘सिम्बा’ भी पसंद है और हम नए (सिंघम अगेन) का इंतज़ार कर रहे हैं, जो इस दिवाली रिलीज़ हो रही है. रामायण और सिंघम सीक्वेंस आ रही है। ऐसे में ‘क्या होगा अगर ऐसा हुआ’ वाली दिलचस्पी और उत्सुकता मन में भरी हुई है।सभी फिल्मों को शुभकामनाएँ और जिस तरह से उन्होंने इसे आगे बढ़ाया है, उसके लिए मैं बहुत खुश हूँ। ”

इस दिवाली 1 नवंबर को पारिवारिक मनोरंजक ‘सिंघम अगेन’ रिलीज हो रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें