Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

रजनीकांत की थलाइवा 170 में कैमियो करेंगे सूर्या

April 26, 2023

रजनीकांत की थलाइवा 170 में कैमियो करेंगे सूर्या

मुंबई: दक्षिण भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत की आने वाली फिल्म थलाइवा 170 में सुपरस्टार सूर्या कैमियो करते नजर आ सकते हैं।रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म थलाइवा 170 में बिजी हैं। थलाइवा 170 का फिलहाल टाइटल फाइनल नहीं हैं। इस फिल्म को टीजे ज्ञानवेल निर्देशित करने वाले हैं। चर्चा है कि रजनीकांत की फिल्म थलाइवा 170 में सूर्या का धमाकेदार कैमियो होने वाला है। यह एक एक्सटेंडेड कैमियो होगा। जिसमें सूर्या करीब 15 मिनट तक रजनीकांत के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करेंगे .बताया जा रहा है कि थलाइवा 170 में सूर्या को एक अहम किरदार के लिए बुलाया गया है।सूर्या के साथ निर्देशक टीजे ज्ञानवेल पहले ही क्रिटिकली और कमर्शियली सक्सेसफुल फिल्म जय भीम दे चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें