Site icon Dainik Savera Times

Sushant Singh के डॉग Fudge की हुई मौत, दिवंगत एक्टर की बहन ने ट्वीट कर दी जानकारी

आप सभी जानते ही होंगे के बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को इस डंकियों को अलविद कह गए थे। अब उनके जाने के ढाई साल बाद एक्टर के पालतू डॉगी फज की भी मौत हो गई है। जी हाँ, ये खबर खुद एक्टर की बहन प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। बता दें के सुशांत की बहन प्रियंका ने ट्वीट किया है जिसमें उन्हों लिखा के- तुमने अपने दोस्त के स्वर्ग राज को ज्वाइन कर ही लिया। हम भी जल्दी ही तुम्हारा साथ देंगे। तब तक, दिल दुखता रहेगा। इसी के साथ उन्होंने दो तस्वीरें भी शेयर की।

एक फोटो सुशांत की है, जहां फज उनके माथे को चूम रहा है। वहीं एक फोटो में खुद प्रियंका हैं, जो फज के साथ खेलती, पोज करती दिख रही हैं। सुशांत के जाने के बाद से ही फज के कई वीडियो वायरल हो रहे थे, जहां एक्टर की याद में ये बेजुबान जानवर हैरान परेशान घूमता नजर आ रहा था। तब से ही फज उदास रहने लगा था। दोनों खूब मस्ती किया करते थे और उन वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया करते थे।

अब उसकी मौत ने सुशांत के फैंस को दुखी कर दिया है। कमेंट सेक्शन में फैंस फज की आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि यही सच्ची दोस्ती होती है। दोस्त चला जाए तो आपका मन कहीं नहीं लगता है।

Exit mobile version