Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: जब Kiara Advani ने एक्टर को लेकर किया था ये बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘ये बेहद अजीब’

January 21, 2023

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: जब Kiara Advani ने एक्टर को लेकर किया था ये बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘ये बेहद अजीब’

आज दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह की बर्थ एनिवर्सरी है। सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को हुआ था जिसके बाद साल 2020 में उनकी मौत हो गई। बेशक एक्टर आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन आज भी उन्हें बेहद याद किया जाता है। ऐसे खास मोके पर आज हम एक्टर की याद में उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में आप भी नहीं जानते होंगे।कहा जाता है के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सिर्फ दो घंटे सोते थे।

उनकी एमएस धोनी: द स्टोरी अनटोल्ड की को एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने एक बार एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया था कि सुशांत इनसोमिन्या के शिकार थे। कियारा ने ये भी कहा था कि ये उन्हें काफी ‘अजीब’ लगा था क्योंकि सुशांत को सेट पर कभी थके हुए नहीं देखा गया था। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि कैसे सुशांत ने उन्हें बताया था कि ह्यूमन बॉडी को केवल दो घंटे की नींद की जरूरत होती है। उसी थ्योरी का पालन करते हुए, उन्होंने कहा था कि सुशांत हमेशा काम में एक्टिव रहते थे और इसे ‘फेसिनेटिंग’ कहते थे।

एक्ट्रेस ने ये भी कहा था, “वह थोड़ा अनिद्रा के शिकार थे। उन्होंने कहा था कि मानव शरीर को केवल दो घंटे की जरूरत होती है तब भी जब आप आठ घंटे या सात घंटे सोते है। उसमें से, केवल दो घंटे का एक्चुअल टाइम होता है जब आपका माइंज वास्तव में सो रहा होता है, बाकी समय आप बेहोश या सो सकते हैं, लेकिन आपका माइंड एक्टिव रहता है.”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें