Site icon Dainik Savera Times

‘आर्या’ सीजन 3 के लिए बेहद उत्साहित हैं सुष्मिता सेन, कही ये बात

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी वेबसीरीज आर्या सीजन 3 के लिये उत्साहित है।राम माधवानी द्वारा रचित और सह-निर्देशित एवं अमिता माधवानी, राम माधवानी, राम माधवानी फिल्‍म्‍स और एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा सह-निर्मित ‘आर्या सीजन 3’ ,आज डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हो गयी है।

आर्या सीजन 3 बारे में बात करते हुए सुष्मिता सेन ने कहा, हमें पहले दो सीजन के लिए बहुत प्यार मिला है। यही वजह है कि हम सीजन 3 लेकर आए हैं। हमने बहुत ईमानदारी से एक कहानी कही है। हम तीसरे सीजन के लिए बहुत उत्साहित हैं। मैं ओटीटी की बहुत बड़ी फैन हूं।

इसने मुझे किरदारों को निखारने का समय दिया है। इसने हमें लोगों के घरों तक पहुंचाया, जहां वे कभी भी और कहीं भी हम पर नजर रख सकते हैं। हम देश ही नहीं विश्व स्तर पर अपने काम का प्रदर्शन कर सकते हैं।

 

Exit mobile version