Site icon Dainik Savera Times

CM Bhupesh Baghel से मिली एक्ट्रेस Swara Bhaskar, की छत्तीसगढ़ फिल्म नीति की सराहना

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करने पहुंची। इस मुलाकात के दौरान स्वरा भास्कर को मुख्यमंत्री ने मिलेट से बने उत्पाद और कोसा से बनी साड़ी उपहार में दी। स्वरा भास्कर ने मुलाकात के दौरान फिल्म निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य एक बेहतरीन और उपयुक्त जगह बताया।

एक्ट्रेस ने कहा -यहां के कला- संस्कृति, पर्यटन और ऐतिहासिक स्थल फिल्म उद्योग को सहजता से आकर्षित कर रहे हैं, जो की फिल्म निर्माण के लिए सबसे जरूरी है। साथ ही भास्कर ने छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति की भी सराहना की। उन्होंने यह भी बताया की हमें फिल्म निर्माण के लिए यहां से काफी सहयोग भी मिल रहा है।

जानकारी के लिए बता दें के एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया पर भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ की तस्वीरें साँझा की हैं और जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा के -आज श्री @bhupeshbaghel जी से मिलने का सौजन्य हुआ। हमारी फ़िल्म #MrsFalani राज्य में शूट हो रही है, प्रशासन & जनता का ख़ूब सहयोग मिला। राज्य की फ़िल्म पॉलिसी सराहनीय है। बाघेल जी का नेतृत्व dynamic & visionary है। उनको धन्यवाद और शुभकामनाएँ।

 

Exit mobile version