Site icon Dainik Savera Times

T-Series प्रस्तुत Neha Kakkar और Singhsta का नया गाना ‘Masla’ रिलीज़

मुंबई: टी-सीरीज प्रस्तुत नेहा कक्कड़ और सिंहस्टा का नया गाना मसला रिलीज़ हो गया है। भूषण कुमार द्वारा निर्मित, सिंहस्टा द्वारा रचित और लिखित ‘मसला’ आदिल शेख द्वारा निर्देशित है। यह गाना एक क्लब के वाइब्रेंट बैकड्रॉप में सेट किया गया है जहां नेहा कक्कड़ और सिंहस्टा डांस फेस ऑफ करते हुए नज़र आते हैं।

नेहा कक्कड़ ने कहा, ‘मसला’ एक ऐसा मजेदार पार्टी सॉन्ग है, सिंहस्टा और मैंने बहुत ही बिंदास तरीके से इस गाने पर डांस किया है। इसमें ढ़ेर सारा डांस, ढ़ेर सारी मस्ती, ढ़ेर सारा एटिट्यूड है और इस ट्रैक की शूटिंग में हमें बहुत मजा आया।” सिंहस्टा ने कहा, “मैं नेहा के साथ काम करके बहुत खुश हूं, जो इस पूरी प्रक्रिया में बेहद सहायक और उत्साहजनक रही हैं। उनके साथ ‘मस्ला’ में सहयोग करना अद्भुत था और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस ट्रैक को ज़रूर पसंद करेंगे।”

निर्देशक आदिल शेख ने कहा, “नेहा के साथ शूटिंग करने का अनुभव हमेशा से मजेदार रहा है और सिंहस्टा तो और भी मजेदार था। नेहा न केवल एक शानदार गायिका हैं बल्कि एक बेहतरीन डांसर भी हैं और यह हम सभी म्यूजिक वीडियो में देख सकते हैं। मुझे यकीन है कि दर्शक इसका लुत्फ उठाएंगे।”

Exit mobile version