Site icon Dainik Savera Times

टी-सीरीज निर्मित गाना ‘मैं हूं छोरी राजस्थानी’ हुआ रिलीज, फैंस को आ रहा पसंद

मुंबई: टी-सीरीज निर्मित गाना मैं हूं छोरी राजस्थानी रिलीज हो गया है। राजपूत दिवस के अवसर पर मैं हूं छोरी राजस्थानी रिलीज किया गया है।यह गीत झाँसी की रानी, ​​हादी रानी और मीरा जैसी ऐतिहासिक महिला शख्सियतों के साहस और वीरता को सेलिब्रेट करता है।मैं हूं छोरी राजस्थानी गाने को मोनिका शर्मा ,रंजना चौधरी और गुंजन चौहान ने आवाज दी है। इस गाने को सोनू चरण भट्ट द्वारा लिखा गया है।मैं हूं छोरी राजस्थानी गाना अब टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

Exit mobile version