Site icon Dainik Savera Times

टी सीरीज ने रिलीज किया मीका सिंह का नया गाना ना ‘दस दे’

मुंबई: जानेमाने पॉप गायक और रैपर मीका सिंह का नया गाना ‘ना दस दे’ रिलीज हो गया है।मीका सिंह, टी-सीरीज़ के साथ अपना नवीनतम सिंगल,‘ना दस दे’ के साथ धमाकेदार वापसी कर रहे हैं।‘ना दस दे’मीका द्वारा संगीतबद्ध और घेंट जट्ट द्वारा लिखा गया है।मीका सिंह कहा,मैं अपने प्रशंसकों के साथ‘ना दस दे’साझा करते हुए बेहद रोमांचित हूं। मेरा मानना है कि यह सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक, लिरिक्स और विजुअल को एक साथ लाता है। संगीत वीडियो में विंटेज गैंगस्टर वाइब है कुछ ऐसा जो हमने कुछ समय से नहीं देखा है, और मुझे बेसब्री से लोगों के रिस्पॉन्स का इंतजार है। यह गाना अब टी-सीरीज़ के पंजाबी यूट््यूब चैनल पर उपलब्ध है।

Exit mobile version