Site icon Dainik Savera Times

T-Series ने रिलीज किया होली पर विशेष गाना ‘आज बिरज में होली रे रसिया’

मुंबई : जैसे की पूरा देश इस समय होली के त्यौहार को लेकर उत्साहित है ऐसे में टी-सीरीज अपने फैंस के लिए होली का एक गाना लेकर आए हैं जिसका नाम है ‘आज बिरज में होली रे रिसया’। नीति मोहन और जया किशोरी ने इस गाने को स्वरबद्ध किया है, राज आशु द्वारा कंपोज्ड इस गाने को सीपी झा ने लिखा है।

यह गाना निश्चित रूप से दर्शकों को पसंद आएगा। लवेश नागर द्वारा निर्देशित यह म्यूजिक वीडियो होली के सार और उसकी महिमा को प्रकाशित करता है, इस म्यूजिक वीडियो में नीति मोहन और जया किशोरी दिल को छू जाने वाली कहानी दर्शकों के समक्ष पेश करती है कि किस तरह होली के त्यौहार के अवसर पर लोग सारे मतभेदों को भूल कर एक नयी शुरुआत करते हैं।

नीति मोहन कहती हैं, होली मेरे लिए बेहद खास है और मैं आज बिरज में होली रे रसिया का हिस्सा बन कर बेहद खुश हूं, यह क्षमा, प्यार, एक जुटता का आनंदमय उत्सव है और मुङो उम्मीद है की यह गाना हर जगह के दर्शकों को पसंद आएगा।

Exit mobile version