Dainik Savera Times

Taapsee Pannu ने हसीन दिलरुबा फ्रेंचाइजी के ट्रेंड होने पर जाहिर की खुशी, कहा- ‘यह खूबसूरत समय जब दोनों खूबसूरत फिल्में एक साथ कर रही हैं ट्रेड’

मुंबई : तापसी पन्नू के लिए उनका अगस्त का महीना काफी अच्छा चल रहा है, क्योंकि उनकी एक के बाद एक फिल्म्स रिलीज हो रही हैं। ऐसे में उनकी लेटेस्ट फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा को फैंस और दर्शकों से बहुत प्यार मिल रहा है। ये पहली ओटीटी फिल्म है जिसका सीक्वल बना है, और तापसी की रानी कश्यप की भूमिका ने फिल्म की सफलता में अहम किरदार निभाया है।

तापसी ने इस फिल्म को खूबसूरती से अपने कंधों पर उठाया है और वह फीमेल लेड फ्रेंचाइजी वाली कुछ एक्ट्रेसेज में से एक बन कर सामने आई हैं। रिलीज के बाद से, हसीन दिलरुबा और इसका सीक्वल दोनों ही पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहे हैं, जो उन्हें मिल रहे प्यार की बदौलत है।

तापसी पन्नू स्टारर फिर आई हसीन दिलरूबा पहले स्थान पर ट्रेंड कर रही है, जबकि हसीन दिलरूबा को पांचवें स्थान पर देखा जा सकता है। तापसी ने इस पल को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है “वह खूबसूरत समय जब दोनों हसीन फिल्में एक साथ ट्रेडिंग में हैं!!!!” वर्क फ्रंट पर रानी के रूप में शानदार परफॉर्मेंस देने के बाद, तापसी अब 15 अगस्त को फिल्म खेल खेल में नजर आएंगी।

Exit mobile version