Assi Motion Poster Launch: फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा अपनी कंटेंट-ड्रिवन और सोचने पर मजबूर कर देने वाली फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। ‘मुल्क’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्मों के बाद अब वह एक बार फिर तापसी पन्नू के साथ नई फिल्म ‘अस्सी’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का मोशन पोस्टर आज सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है।
तापसी पन्नू ने शेयर किया मोशन पोस्टर
तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मोशन पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि अब वक्त आ गया है, “कोर्ट में मिलते हैं… मेरा मतलब है थिएटर में।” फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में तापसी एक वकील की भूमिका निभाती नजर आएंगी।
View this post on Instagram
मोशन पोस्टर की बात करें तो इसकी शुरुआत एक लड़की से होती है, जो रेलवे ट्रैक पर जान बचाकर दौड़ रही है और उसके पीछे कई लोग उसका पीछा कर रहे हैं। इसके बाद तापसी पन्नू की दमदार एंट्री दिखाई जाती है, जिनके चेहरे पर खून के निशान हैं और वे वकील की ड्रेस में नजर आती हैं। पोस्टर पर लिखी टैगलाइन “उस रात वो घर नहीं पहुंची” कहानी की गंभीरता को और गहरा कर देती है।
ये भी पढ़ें : घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर, लगातार 3 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक
अस्सी’ एक इंटेंस कोर्टरूम ड्रामा होने वाली है…
पोस्टर देखने के बाद यह साफ है कि ‘अस्सी’ एक इंटेंस कोर्टरूम ड्रामा होने वाली है, जिसमें न्याय, सच्चाई और सामाजिक मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद मजबूत है। तापसी के अलावा इसमें कानी कुसृति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, जीशान अय्यूब, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
दिलचस्प बात यह है कि रिलीज के वक्त ‘अस्सी’ का मुकाबला फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ से होगा, जिसमें मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल कौन-सी फिल्म जीत पाती है।