Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Taapsee Pannu ‘फीमेल लेड फ्रेंचाइजी’ के लिए सेट कर रही हैं नया बेंचमार्क

July 29, 2024

Taapsee Pannu ‘फीमेल लेड फ्रेंचाइजी’ के लिए सेट कर रही हैं नया बेंचमार्क

मुंबई: एक ऐसी इंडस्ट्री में जहाँ फीमेल लेड सीरीज़ देखना कोई आम बात नही है, वहां तापसी पन्नू अलग नज़र आती हैं। “फिर आएगी हसीन दिलरुबा” के ट्रेलर के लिए उत्साह उनके मजबूत प्रभाव और उनके द्वारा सावधानी से अपनी भूमिकाएँ चुनकर बनाए गए मजबूत करियर पर रोशनी डाला है। इस सीक्वल का मक्सद रहस्य और रोमांच को बढ़ाना है, साथ ही दर्शकों के ध्यान को फिर से अपनी तरफ खींचा है।

ट्रेलर के लिए मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स दिखाता है कि तापसी खूबसूरती से फ्रेंचाइजी लीड कर सकती हैं, जो बॉलीवुड में कुछ ही फीमेल एक्टर्स करने में सफल रही हैं। सीनियर ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन कहते हैं, “तापसी पन्नू ने कुछ बहुत ही सफल, अलग-अलग भूमिकाएं निभाने की अपनी क्षमता से इंडस्ट्री में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। अब जब फिर आएगी हसीन दिलरूबा रिलीज होने वाली है, तापसी ने हमेशा अपनी परफॉर्मेंस में वेरिएशन दिखाए हैं।

एक आउटसाइडर के तौर पर उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की है, और अब वह एक बैंकेबल फीमेल लीड फ्रेंचाइजी बनाने में आगे बढ़ रहे हैं।”फिर आएगी हसीन दिलरुबा” के साथ तापसी ने न सिर्फ नई राह दिखाई है, बल्कि इंडियन सिनेमा में फीमेल लेड सीरीज के लिए नए स्टैंडर्ड भी सेट किए हैं। इस तरह से यह फिल्म उनके स्टेटस को मजबूत करने के साथ ही ज्यादा सफलता हासिल करने का वादा करती है। शाहरुख खान के साथ फिल्म डंकी में शानदार परफॉर्मेंस करने के बाद, एक्ट्रेस अब फिर आई हसीन दिलरुबा और खेल खेल में नजर आएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें