Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Phir Aayi Hasseen Dillruba’ के साथ Taapsee Pannu-Kanika Dhillon की जोड़ी फिर मचाएगी धूम, और भी प्रोजेक्ट्स की है तैयारी

July 23, 2024

‘Phir Aayi Hasseen Dillruba’ के साथ Taapsee Pannu-Kanika Dhillon की जोड़ी फिर मचाएगी धूम, और भी प्रोजेक्ट्स की है तैयारी

मुंबई : तापसी पन्नू और राइटर कनिका ढिल्लन बॉलीवुड में मौजूद बेहतरीन टीम्स में से एक हैं। राइटर-एक्टर की यह जोड़ी अक्सर ऐसी सफल फ़िल्में बनाती हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों ने ‘मनमर्जियां’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘रश्मि रॉकेट’, ‘डंकी’ और अब ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। वे एक बेहतरीन टीम हैं और उन्होंने लगातार रोमांचक और ओरोजिनल फिल्में बनाई हैं, जिसमें उनका मजबूत टेलेंट और क्रिएटिविटी साफ दिखाई देती है।

‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ सफल फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ की कहानी को आगे बढ़ाती है। यह 9 अगस्त को रिलीज होगी और इसमें तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी लीड रोल्स में नजर आएंगे। इस थ्रिलिंग कहानी के अगले पार्ट के लिए लोग उत्साहित हैं। कहना होगा की तापसी और कनिका ढिल्लन की शानदार टीमवर्क ने सभी की उम्मीदें बढ़ा दिया है।

तापसी हमेशा अनोखी और अलग भूमिकाएं चुनती हैं, जिससे पता चलता है कि उन्हें नई तरह की कहानियां और किरदार निभाना पसंद है। चाहे वह ‘मनमर्जियां’ का इंटेंस ड्रामा हो, ‘हसीन दिलरुबा’ की मिस्ट्री हो या ‘रश्मि रॉकेट’ की सच्ची कहानी हो, तापसी की परफॉर्मेंस हमेशा कनेक्ट करने के साथ यादगार बनकर सामने आती है।

कनिका ढिल्लों की वेटिंग तापसी की एक्टिंग के साथ पूरी तरह से फिर बैठती है, जिससे मजबूत और दिलचस्प किरदार और कहानियां बनती हैं। इनकी टीम वर्क न सिर्फ जबरदस्त कमाई अपने नाम की है, बल्कि क्रिटिक्स से तारीफें भी हासिल की है, जिसकी वजह से इनकी एक्टर -राइटर की जोड़ी इंडस्ट्री में मौजूद टॉप जोड़ियों में से एक है। जब भी इनकी जोड़ी किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करती है, तो वह दर्शकों के लिए हमेशा कुछ नया लेकर आती है, चाहे वह रोमांटिक ड्रामा ‘मनमर्जियां’ हो या स्पोर्ट्स ड्रामा ‘रश्मि रॉकेट’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kanika Dhillon (@kanika.d)

इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है”

हमने खूब हँसा, रोया (कभी-कभी हँसते हुए) और साथ में फ़िल्में भी बनाईं! अब, हम #फिर आई हसीन दिलरुबा के साथ वापस आ गए हैं! रियल लाइफ़ दिनेश पंडित और रील लाइफ़ हसीन दिलरुबा के साथ और भी कुछ देखने के लिए तैयार रहें?! ❤️🌹

मनमर्जियां, हसीन दिलरुबा, रश्मी रॉकेट, डंकी, फिर आई हसीन दिलरुबा और गिनती जारी है…”

जैसे-जैसे हम ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ और तापसी और कनिका की और दूसरे प्रोजेक्ट्स की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वैसे-वैसे सभी के बीच उत्साहित बढ़ती जा रही है। दोनो की टीम वर्क और नई अनोखी फिल्मों का वादा, सभी को इस बात के लिए उत्साहित कर रहा है कि वह आगे क्या लेकर आने वाली हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें