Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dietician पर हर महीने लाखों रुपये खर्च करती है Taapsee Pannu, बोलीं: ‘पापा मुझे डांटेंगे’

March 16, 2023

Dietician पर हर महीने लाखों रुपये खर्च करती है Taapsee Pannu, बोलीं: ‘पापा मुझे डांटेंगे’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू हर महीने अपने डाइटीशियन पर एक लाख रुपये का खर्च करती हैं। तापसी पन्नू इन दिनों शाहरुख खान के साथ फिल्म डंकी में काम कर रही हैं।तापसी पन्नू ने बताया है कि वह हर महीने अपने डाइटीशियन पर एक लाख रुपये का खर्च करती हैं।तापसी ने बताया कि अक्सर इस बात को लेकर उनकी अपने माता-पिता से बहस हुआ करती है।

तापसी ने बताया मुझे पता है कि पापा मुझे डाइटीशियन पर इतना खर्च करने के लिए डांटेंगे। मैं जो फिल्में कर रही हूं और अपने जीवन में जहां पर भी हूं। उसके हिसाब से मेरा डाइट लगातार चेंज होता रहता है। हर चार या पांच साल के बाद मेरा शरीर भी बदलता है।इस प्रोफेशन में हममें से ज्यादातर लोगों को डाइटीशियन की सलाह की जरूरत होती है, जो हमें यह बताए कि हमारे लिए कौन सी चीजें सबसे अच्छी हैं। यह इस बात पर डिपेंड करता है कि हम किस शहर या किस देश में हैं। डाइट में मौसम भी एक अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में डाइटीशियन की जरूरत होती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें