Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Taapsee Pannu ने साड़ी में ढाया कहर, Instagram पर शेयर की कुछ तस्वीरें

July 7, 2024

Taapsee Pannu ने साड़ी में ढाया कहर, Instagram पर शेयर की कुछ तस्वीरें

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें वह सफेद साड़ी में पोज देती नजर आ रही है। तापसी ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी कई फोटोज शेयर की, जिसमें वह सफेद साड़ी में कहर बरपा रही हैं। पहली तस्वीर में तापसी की पीठ कैमरे की तरफ है और वह साड़ी का पल्लू पकड़े हुए हैं, बैकग्राउंड में सूरज डूबता हुआ दिखाई दे रहा है।

दूसरी तस्वीर में ‘हसीन दिलरुबा’ की एक्ट्रेस नाव पर बैठी हैं और कैमरे की तरफ मुस्कुरा रही हैं। तेज हवाओं के कारण उनके बाल उड़ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में तापसी साड़ी पकड़े हुए कैमरे से दूर पोज देती दिख रही है। कैप्शन के लिए तापसी ने लिखा, ‘इश्क का रंग सफेद पिया, चल वहां चले जहां न कोई मतभेद पिया। पोस्ट के बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर तापसी ने 2016 की फिल्म ‘फितूर’ से अमित त्रिवेदी के गाने ‘पश्मीना’ का इस्तेमाल किया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म में सनी कौशल और विक्रांत मैसी भी उनके साथ नजर आएंगे। इस फिल्ज़्म का फस्र्ज़्ट पार्ट ‘हसीन दिलरुबा’ 2021 में रिलीज हुआ था। ‘हसीन दिलरुबा’ विनील मैथ्यू के निर्देशन से सजी एक रोमांटिक थ्रिलर है जो एक शादीशुदा महिला की कहानी कहती है। एक ऐसी महिला जिसे रहस्य और रोमांच पसंद है और पति की हत्या का शक भी उस पर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें