Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Taapsee Pannu की सफलता सिनेमाघरों और OTT दोनों पर, ‘Phir Aayi Hasseen Dillruba’ ने मचाई धूम

August 13, 2024

Taapsee Pannu की सफलता सिनेमाघरों और OTT दोनों पर, ‘Phir Aayi Hasseen Dillruba’ ने मचाई धूम

मुंबई : “फिर आई हसीन दिलरुबा” के नेटफ्लिक्स पर रिलीज के साथ तापसी पन्नू ने एक बार फिर से दर्शकों को अपनी एक्टिंग से इंप्रेस किया है। फिल्म के इस सीक्वल के साथ पहले पार्ट हसीन दिलरूबा की सफलता को आगे बढ़ाते हुए, उनकी परफॉर्मेंस ने हर तरफ से तारीफें पाई है, जो उनकी वर्सेटिलिटी को ट्रेडिशनल और डिजिटल मीडिया दोनों में हाईलाइट करती है।

इस बारे में बात करते हुए, ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई ने तापसी की जबरदस्त यात्रा पर जोर देते हुए कहा है, “तापसी पन्नू ने लगातार ऐसी हिट फ़िल्में दी हैं जो क्रिटिक्स और कमर्शियल दोनों ही नज़रिए से पसंद की जाती हैं। दुनियाभर में ₹107 करोड़ कमाने वाली ‘पिंक’ से लेकर दुनियाभर में ₹137 करोड़ कमाने वाली ‘बदला’ तक, उनकी फ़िल्में इस बात का सबूत हैं कि उन्हें जीतने वाले प्रोजेक्ट चुनना आता है। ‘नाम शबाना’ ने उनकी कमाई में ₹57 करोड़ और जोड़े, और ‘थप्पड़’ ने ₹44 करोड़ की शानदार कमाई की। लेकिन उनकी सफलता सिर्फ़ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं है – वे OTT पर भी छाई हुई हैं, जहाँ ‘हसीन दिलरुबा’ और इसके सीक्वल ने धूम मचा दी है। जहां पर तापसी सिर्फ़ एक स्टार नहीं हैं बल्कि वह एक पावरहाउस हैं जो हर बार कुछ अनोखा और प्रभावशाली लेकर आती हैं। वह असल में अल्टरनेटिव बॉक्स ऑफिस क्वीन बन गई हैं, जिनका ट्रैक रिकॉर्ड अपने आप में बहुत कुछ कहता है।”

मजबूत भूमिकाएं चुनने की तापसी की आदत ने उन्हें सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफार्मों दोनों पर इंडस्ट्री में एक लगातार और प्रभावशाली मौजूदगी बनाए रखी है। सफलता के इतिहास के साथ, तापसी एक कलाकार के रूप में चमक रही हैं, और आज हम जिस तरह से लीडिंग एक्ट्रेसेज को देखते हैं, उस चीज को वह बदल रही हैं। बता दें कि अगस्त तापसी का महीना है, जिसमें उनकी नई फिल्म, खेल खेल में 15 तारीख को रिलीज़ होने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें