Site icon Dainik Savera Times

फिल्म भोला से तब्बू के फर्स्ट लुक ने मचाया तहलका, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्टर

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू की आने वाली फिल्म भोला से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। ‘भोला’ सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन और तब्बू की मुख्य भूमिका है।इस फिल्म के निदेशक और निर्माता अजय देवगन ही हैं। फिल्म ‘भोला’ से तब्बू का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। तब्बू ने दो पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिनमें उन्हें आईपीएस ऑफिसर के रोल में देखा जा सकता है।

तब्बू ने कैप्शन में फिल्म के टाइटल को हैशटैग और अजय देवगन को टैग किया है। तब्बू के शरीर पर पुलिस की वर्दी है, हाथ में पिस्तौल है और उन्होंने आंखों पर गॉगल लगा रखा है। उनके बाल बिखरे हुए हैं और वे गुस्से में नजर आ रही हैं। फिल्म भोला 3डी में 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी। फिल्म भोला तमिल फिल्म ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया था।

Exit mobile version