Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Taha Shah Badussha को ‘Heeramandi’ के लिए मिला ‘ब्रेकथ्रू परफॉर्मर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार

December 26, 2024

Taha Shah Badussha को ‘Heeramandi’ के लिए मिला ‘ब्रेकथ्रू परफॉर्मर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार

Taha Shah Badussha : जैसे-जैसे 2024 अंत करीब आ रहा है और पुरस्कारों का सीजन शुरू हो रही है, अभिनेताओं की प्रतिभा और भूमिकाओं की सराहना की जा रही है। ताहा शाह बदुशाह इस सीजन में चमकते सितारों में से एक हैं, जिन्होंने हाल ही में शहर में आयोजित एक समारोह में प्रतिष्ठित ‘ब्रेकथ्रू परफॉर्मर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीते है। यह सम्मान कोई आश्चर्य की बात नहीं है, खासकर संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार’ में उनके असाधारण प्रदर्शन को देखते हुए।

Taha Shah Badussha
Taha Shah Badussha

‘हीरामंडी’ में नवाब ताजदार बलूच के किरदार में ताहा ने खूब प्रशंसा बटोरी, जिससे वह इंडस्ट्री में सनसनी बन गए। उनके प्रदर्शन ने न केवल आलोचकों का दिल जीता, बल्कि उन्हें बड़ी संख्या में प्रशंसक भी बनाए, खासकर महिला दर्शकों के बीच, जो उन्हें “नेशनल क्रश” का नाम दे रही हैं।

‘हीरामंडी’ की सफलता के साथ, ताहा शाह बदुशाह रोमांचक आगामी परियोजनाओं की एक श्रृंखला के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिससे इंडस्ट्री में उनकी जगह और मजबूत हो रही है। जैसे-जैसे वह अपनी प्रतिभा और आकर्षण के लिए पहचान हासिल कर रहे हैं, यह स्पष्ट है कि ताहा लगातार भारतीय सिनेमा में अपनी पहचान बना रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें