Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tamanna Bhatia ने काशी विश्ननाथ मंदिर में किये दर्शन,फैंस के साथ शेयर की Photos

March 2, 2024

Tamanna Bhatia ने काशी विश्ननाथ मंदिर में किये दर्शन,फैंस के साथ शेयर की Photos

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किया है। तमन्ना भाटिया इन दिनों बनारस में मौजूद हैं।

इस दौरान उन्होंने 12 ज्योर्तिलिंग में से एक काशी विश्वनाथ के दर्शन भी किए हैं। तमन्ना भाटिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को साझा किया है।

इन फोटो में वह वाराणसी के काशी विश्ननाथ मंदिर परिसर में नजर आ रही हैं। अगली फोटो में तमन्ना भगवान शिव की ज्योर्तिलिंग को स्पर्श करती हुईं दिखाई दे रही हैं।अन्य फोटो में तमन्ना भाटिया बनारस की गलियों में घूमती हुईं दिख रही हैं।

इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने हर हर महादेव भी लिखा है। तमन्ना भाटिया तेलुगु फिल्म ओडेला-2 में लीड रोल प्ले करती दिखेंगी। इस फिल्म की शूटिंग को लेकर वह फिलहाल बनारस में मौजूद हैं।बताया जा रहा है कि ओडेल 2 की ज्यादातर शूटिंग बनारस के हिस्सों में होनी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें