Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्म इंडस्ट्री में 19 साल पूरे होने की ख़ुशी में ‘Tamannaah Bhatia’ ने मनाया जश्न,फैंस को दिया धन्यवाद

March 5, 2024

फिल्म इंडस्ट्री में 19 साल पूरे होने की ख़ुशी में ‘Tamannaah Bhatia’ ने मनाया जश्न,फैंस को दिया धन्यवाद

मुंबई : तमन्ना भाटिया ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने 19 साल पूरे कर लिए हैं। एक् ट्रैस ने अपनी लगन और मेहनत से मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। तमन्ना भाटिया की पहली फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ 2005 में रिलीज हुई थी। हालांकि, तमन्ना ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तमन्ना ने अपने फैंस के पोस्ट दोबारा पोस्ट किए।

जिसमें उनके फैंस ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 19 साल पूरे करने पर बधाई दी थी। एक्ट्रैस ने इसके लिए अपने सभी चाहने वालों को धन्यवाद दिया। एक पोस्ट में तमन्ना ने लिखा, ‘अभी तो यह केवल शुरुआत है।’ तमन्ना की दोस्त काजल अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर बधाई देने के लिए एक्स पर कहा, ‘फिल् म जगत में लगभग 2 दशक पूरे होने पर प्यारी तमन्ना भाटिया को बहुत- बहुत बधाई।’ 80 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकीं तमन्ना ने वाराणसी में क्राइम थ्रिलर ‘ओडेला 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें