Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Sikandar Ka Muqaddar’ में Kamini Sharma के रूप में चमकीं रही है Tamannaah Bhatia, दर्शक कर रहे हैं उनके प्रतिभा की प्रशंसा

December 4, 2024

‘Sikandar Ka Muqaddar’ में Kamini Sharma के रूप में चमकीं रही है Tamannaah Bhatia, दर्शक कर रहे हैं उनके प्रतिभा की प्रशंसा

Sikandar Ka Muqaddar : तमन्ना भाटिया अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर का मुकद्दर’ हाल ही में रिलीज़ हुई, जिसमें अभिनेत्री ने एक फ्रेस नए रूप में अपनी अदाकारी का जादू दिखाया है। कामिनी शर्मा के रूप में, तमन्ना ने एक साधारण लड़की की मासूमियत को सहजता से चित्रित किया, और अपने ग्राउंडेड परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके नेचुरल अभिनय को व्यापक सराहना मिली है, जिससे उनकी ग्लैमरस छवि से हटकर भूमिकाओं में चमकने की उनकी क्षमता साबित हुई है।

फिल्म की मनोरंजक कहानी ₹60 करोड़ के हीरों से जुड़ी डकैती के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें तमन्ना का किरदार प्रमुख संदिग्धों में से एक होता है। अविनाश तिवारी ने कामिनी के पति सिकंदर शर्मा की भूमिका निभाई है, जबकि जिमी शेरगिल ने जांच का नेतृत्व करने वाले पुलिसकर्मी जसविंदर सिंह की भूमिका निभाई है। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित, ‘सिकंदर का मुकद्दर’ बेहतरीन मनोरंजन प्रदान करती है और अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

इस बीच, तमन्ना अपनी आगामी परियोजनाओं में व्यस्त हैं, उन्होंने हाल ही में तेलुगु फिल्म ‘ओडेला 2’ की शूटिंग पूरी की है और अपने अगले प्रोजेक्ट, करण जौहर की ‘डेयरिंग पार्टनर्स’ के लिए तैयारी कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें