Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

तमिल एक्टर विशाल और एक्ट्रेस साई धनशिका ने की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जानकारी

August 29, 2025

तमिल एक्टर विशाल और एक्ट्रेस साई धनशिका ने की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जानकारी

इंटरटेनमेंट डेस्क। तमिल फिल्मों के मशहूर एक्टर विशाल ने अपनी जिंदगी का खास पल फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने एक्ट्रेस साई धनशिका के साथ अपनी सगाई की घोषणा कर दी है। विशाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा – “मेरे जन्मदिन पर मुझे ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद देने के लिए सभी प्रियजनों का धन्यवाद। आज मैं अपने परिवार और दोस्तों के साथ ये खुशी साझा करते हुए बेहद खुश हूं कि मेरी सगाई साई धनशिका के साथ हो गई है। आप सबके प्यार और शुभकामनाओं की हमेशा जरूरत है।”

 

15 साल पुरानी थी दोस्ती
विशाल और साई धनशिका एक-दूसरे को पिछले 15 सालों से जानते हैं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती भी रही है। इसी साल मई में दोनों ने एक इवेंट के दौरान अपनी सगाई की जानकारी दी थी।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vishal (@actorvishalofficial)

सगाई वाले दिन ही था विशाल का जन्मदिन
सगाई का दिन विशाल के लिए और भी खास रहा क्योंकि उसी दिन उनका 48वां जन्मदिन भी था। यानी उन्होंने अपने जीवन का सबसे खूबसूरत तोहफा अपने जन्मदिन पर ही पाया।

 

दोनों के बीच उम्र का फर्क
विशाल और धनशिका की उम्र को लेकर भी लोग चर्चा कर रहे हैं। विशाल की उम्र इस साल 48 साल हो गई है। धनशिका का जन्म 20 नवंबर 1989 को हुआ था और वे अभी 35 साल की हैं। इस हिसाब से दोनों के बीच 12 साल से ज्यादा का उम्र का अंतर है।

 

विशाल का फिल्मी सफर
विशाल का पूरा नाम विशाल कृष्ण रेड्डी है। वे तमिल फिल्म इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय हैं और सिर्फ विशाल नाम से पहचाने जाते हैं। उन्होंने 1989 में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में पहली बार स्क्रीन पर काम किया। उनकी पहली फिल्म थी ‘जदिक्केथा मूडी’ (तमिल)। बतौर हीरो उन्होंने 2004 में फिल्म ‘चेलामई’ से डेब्यू किया था।

 

साई धनशिका का करियर
साई धनशिका साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी। साल 2016 में आई रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म ‘कबाली’ में उन्होंने रजनीकांत की बेटी का रोल निभाया था। इस फिल्म से उन्हें खूब पहचान मिली और दर्शकों ने उन्हें पसंद किया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें