Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Tangal’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहुंची 100 करोड़ की कमाई के करीब, हिंदी में होगी 6 सितंबर को रिलीज

August 26, 2024

‘Tangal’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहुंची 100 करोड़ की कमाई के करीब, हिंदी में होगी 6 सितंबर को रिलीज

चियान विक्रम की फिल्म तंगलान, जिसे पा. रंजीत ने लिखा और डायरेक्ट किया है, स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई है और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई के करीब पहुंच गई है। इस फिल्म ने विक्रम को उनके करियर का बेस्ट ओपनिंग डे कलेक्शन दिया, जो दुनिया भर में 26 करोड़ से ज्यादा है।

दूसरे हफ़्ते में कई नई फ़िल्में रिलीज़ होने के बावजूद भी फ़िल्म तमिलनाडु बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आंध्र-तेलंगाना क्षेत्र में दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म की स्क्रीन के नंबर में 141 स्क्रीन की बढ़त हुई, जो निर्माताओं के लिए बहुत अच्छी खबर है और यह दर्शाता है कि फ़िल्म को अलग-अलग दर्शकों द्वारा काफ़ी पसंद किया जा रहा है।

6 सितंबर को उत्तर भारत में तंगलान की रिलीज़ आशाजनक लग रही है और उम्मीद है कि इससे फ़िल्म की कमाई बढ़ेगी। फ़िल्म ने पहले ही अपने प्रोडक्शन कॉस्ट को कवर करने के लिए अच्छी कमाई कर ली है। पा. रंजीत द्वारा डायरेक्टेड और स्टूडियो ग्रीन फिल्म्स के के. ई. ज्ञानवेलराजा द्वारा प्रोड्यूस तंगलान में, चियान विक्रम, पार्वती थिरुवोथु, मालविका मोहनन, डैनियल कैल्टागिरोन और पसुपथी ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है।

यह फिल्म 18वीं और 19वीं शताब्दी की असल घटनाओं से प्रेरित होकर कोलार गोल्ड फील्ड्स (केजीएफ) में ऐतिहासिक और अनोखी कहानी पेश करती है। नेशनल अवॉर्ड विनर कंपोजर जी.वी. प्रकाश कुमार और दूसरे तकनीशियनों के दमदार समर्थन से बनी तंगलान एक एडवेंचर फिल्म और पीरियड ड्रामा है। यह इस वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई की ओर आगे बढ़ रही है।

तंगलान साउथ की एक और बड़ी फिल्म होने जा रही है। यह कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसकी अंग्रेजों ने खोज की और अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया। यह फिल्म दर्शकों के लिए अनोखी कॉन्सेप्ट लाने की साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की परंपरा को आगे ले जाएगी। यह एक और अनोखे कांसेप्ट वाली साउथ इंडियन फिल्म है।

पा. रंजीत द्वारा डायरेक्टेड, चियान विक्रम और मालविका मोहनन स्टारर ‘तंगलान’ 15 अगस्त, 2024 को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज़ हो चुकी है।यह फिल्म हिंदी में 6 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म का संगीत जी.वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें