Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tangalan: प्रोड्यूसर K.E. Gnanavel Raja ने फिल्म को ‘मिस्टिकल रियलिज़्म’ के रूप में बताया पौराणिक और असल कहानी का मिश्रण

August 23, 2024

Tangalan: प्रोड्यूसर K.E. Gnanavel Raja ने फिल्म को ‘मिस्टिकल रियलिज़्म’ के रूप में बताया पौराणिक और असल कहानी का मिश्रण

मुंबई : चियान विक्रम की “तंगलान” ने स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होते ही बड़ा इंपैक्ट सभी पर डाला है। ये फिल्म एक्शन और एक दिलचस्प कहानी से भरी हुई है, जो ना सिर्फ दर्शकों के दिलों को छू गई, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी एक सेंसेशन पैदा करने में सफल रही है। भले ही कहानी एक पीरियड एक्शन-एडवेंचर ड्रामा है, लेकिन इसमें एक नए जूनियर मिस्टिकल रियलिज्म को पेश किया है। तंगलान एक असल कहानी पर आधारित है जिसमें पौराणिक कहानियों के रहस्यमय हिस्सों को जोड़ा गया है।

फिल्म के जॉनर के बारे में बोलते हुए, प्रोड्यूसर के. ई. ज्ञानवेल राजा ने कहा है, “तंगलान के साथ हमारा लक्ष्य ‘मिस्टिकल रियलिज्म’ नाम के एक नए सब-जॉनर को बनाना था। फिल्म पौराणिक कथाओं के तत्वों का इस्तेमाल करती है और उन्हें एक असल कहानी के साथ जोड़ती है, ताकि कुछ ऐसा बनाया जा सके जिससे दर्शक गहराई से जुड़ सकें। यह एक बिल्कुल नया जॉनर है जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा है। पा रंजीत और विक्रम से बेहतर इसे कौन लीड कर सकता है? वे सीमाओं को आगे बढ़ाने और हमेशा कुछ नया और अनोखा लाने में माहिर हैं।”

फिल्म में मालविका मोहनन ने आरती का किरदार निभाया है और बेहतरीन परफॉर्मेंस किया है। वह अपने किरदार में एक रहस्यमयी गुण लेकर आई हैं। तंगलान के ट्रेलर में इसकी झलक देखने को मिली है, जिसने सभी को रोमांचित कर दिया है। जबकि फिल्म सभी को अपने रहस्यमयी दुनिया की गहराई में ले जाती है।

तंगलान साउथ की एक और बड़ी फिल्म होने जा रही है। यह कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसकी अंग्रेजों ने खोज की और अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया। यह फिल्म दर्शकों के लिए अनोखी कॉन्सेप्ट लाने की साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की परंपरा को आगे ले जाएगी। यह एक और अनोखे कांसेप्ट वाली साउथ इंडियन फिल्म है।

पा. रंजीत द्वारा डायरेक्टेड, चियान विक्रम और मालविका मोहनन स्टारर ‘तंगलान’ 15 अगस्त, 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज़ होगी। फिल्म का संगीत जी.वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें