एंटरटेनमेंट डेस्क: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक्टर तन्मय वेकारिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के पिता अरविंद वेकारिया का निधन हो गया है। वो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गेस्ट अपीरियंस दे चुके हैं। अक्टूबर 2025 में तन्मय की मां चली गई और अब पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
बता दें कुछ दिन पहले तन्मय का सेट से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपने पिता की तबीयत को लेकर बात इमोशनल होते दिखे थे। शो के मेकर असित कुमार मोदी ने चुप करवाते नजर आए थे।
कौन थे अरविंद वेकारिया?
अरविंद वेकारिया गुजराती थिएटर एक्टर थे, उन्होंने योशोदा, Chhanu Chamaklo और Rupiyo Nach Nachave में काम किया था। इसके अलावा वह शो ‘शक्तिमान’ में भी नजर आए थे।