Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘तारे जमीन पर’ फेम Tanay ने अपने फिल्मी सफर पर की बात, कहा- सेट पर बिताई पूरी जिंदगी

September 2, 2024

‘तारे जमीन पर’ फेम Tanay ने अपने फिल्मी सफर पर की बात, कहा- सेट पर बिताई पूरी जिंदगी

मुंबई: फिल्म तारे ज़मीन पर में काम करने वाले एक्टर तनय छेड़ा ने बाल कलाकार के तौर पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। अब वे बड़े हो चुके हैं। फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय बिताया भी है। अपने इस अनुभव को वो अनमोल बताते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वे बचपन से अब तक पूरी ज.दिंगी सेट पर ही रहे हैं और उन्होंने जो एक्सपीरियंस हासिल किया है, वह अनमोल है। बता दें कि एक्टर तनय छेड़ा की वेब सीरिज कैडेट्स जियो सिनेमा पर बीते महीने 30 अगस्त को रिलीज हुई है।

तनय ने अपने बारे में कहा, ‘मैं पूरी ज.दिंगी सेट पर ही रहा हूं। चार साल की उम्र से शाहरुख खान, आमिर खान और कई अन्य महान एक्टरों के साथ काम कर रहा हूं। इस सफर के दौरान मैंने जो अनुभव हासिल किया है, वह अनमोल है। मैंने खुद को कभी भी एक अभिनेता के अलावा कुछ और नहीं देखा है। मैं वह काम करने के लिए शुक्रगुजार हूं, जो मुझे पसंद है। उन्होंने वेब सीरिज कैडेट्स के बारे में कहा, ‘मुझे लगता है कि कैडेट्स का सफर शानदार रहा।

मैंने अपने सह-कलाकारों, खासकर गौतम से बहुत कुछ सीखा। हमें इसकी शूटिंग के दौरान निर्देशकों से अधिक टिप्स मिले। फिल्म के सेट का हर सदस्य, प्रोडक्शन टीम, निर्देशक और कलाकार इसके लिए महत्वपूर्ण है। वेब सीरिज कैडेट्स भारतीय सेना पर आधारित है। कैडेट्स में मनोज, अल्बर्ट, रणधीर और नीरज नाम के कैरेक्टर हैं, जो आर्मी में शामिल होने जाते हैं। इस दौरान वह कठोर प्रशिक्षण और सैनिक बनने की चुनौतियों का सामना करते हैं।

इस वेब सीरिज में आनंद तिवारी, तुषार सैनी, गौतम गुज्जर और चयन चोपड़ा भी हैं। इसका निर्देशन विश्वजॉय मुखर्जी ने किया है और आनंद तिवारी इसके प्रोडय़ूसर हैं। वेब सीरिज जियो सिनेमा प्रीमियम पर देखी जा सकती है। तनय के करियर की बात करें तो वह पहली बार साल 2006 में आई एक्शन थ्रिलर डॉन में दिखाई दिए थे। इस फिल्म को फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के हीरो शाहरुख खान थे।

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा, अजरुन रामपाल, ईशा कोप्पिकर, बोमन ईरानी, पवन मल्होत्र और ओम पुरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। इसके अलावा तनय ने साल 2007 में आई आमिर खान की फिल्म तारे ज़मीन पर में दामोदरन की भूमिका निभाई थी। इसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में थे, जबकि दर्शील सफारी, विपिन शर्मा और टिस्का चोपड़ा भी अहम भूमिकाओं में हैं। तनय ने स्लमडॉग मिलियनेयर, माई नेम इज़ खान और लिली द विच: द जर्नी टू मैंडोलन में भी काम किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें