Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Team The Rajasaab ने भारत के सबसे बड़े हॉरर-फैंटेसी सेट पर मनाई धूमधाम वाली गणेश चतुर्थी

August 28, 2025

Team The Rajasaab ने भारत के सबसे बड़े हॉरर-फैंटेसी सेट पर मनाई धूमधाम वाली गणेश चतुर्थी

एंटरटेनमेंट डेस्क: साल की सबसे धमाकेदार पैन-इंडियन फिल्मों में शुमार द राजासाब, जिसमें रिबेल स्टार प्रभास हैं लीड में, दर्शकों को हॉरर-फैंटेसी की ऐसी सैर कराने वाली है जैसी भारतीय सिनेमा ने पहले कभी नहीं देखी। जैसे ही पूरे देश ने गणपति बप्पा का स्वागत श्रद्धा और जोश से किया, वैसे ही द राजासाब की टीम ने भी बप्पा का जोरदार स्वागत किया भारत के सबसे बड़े हॉरर-फैंटेसी सेट पर।

प्रोडक्शन हाउस ने झलकियाँ शेयर कीं, जिनमें भव्य हवेली सेट के बीचोंबीच सजे-धजे गणपति बप्पा विराजमान नज़र आए। डायरेक्टर मारुति, कास्ट और क्रू संग पूरी परंपरा से पूजा-अर्चना करते दिखे। एक और दिल छू लेने वाली तस्वीर में पूरी टीम बप्पा संग पोज़ देती नज़र आई और माहौल पूरा त्योहार वाला हो गया। शूटिंग शेड्यूल की भागदौड़ के बावजूद टीम ने बप्पा को गरमजोशी से स्वागत कर खास अंदाज़ में गणेशोत्सव मनाया।

मारुति के निर्देशन और पीपल मीडिया फैक्ट्री के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का म्यूज़िक थमन एस. ने दिया है। प्रभास के साथ फिल्म में संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और बोमन ईरानी जैसे सितारे भी धमाल मचाने वाले हैं। यह पैन-इंडिया एंटरटेनर तेलुगु, हिन्दी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ होगी।

ये भी पढ़ें : नया म्यूजिक धमाका: ‘नागबंधम’ का “नमो रे” गाने का प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया, इस दिन आएगा पूरा गाना

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें