Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

आमिर खान निर्मित फिल्म लापता लेडीज का टीजर हुआ रिलीज

September 11, 2023

आमिर खान निर्मित फिल्म लापता लेडीज का टीजर हुआ रिलीज

मुंबई: अभिनेता-फिल्मकार आमिर खान निर्मित फिल्म लापता लेडीज का टीजर रिलीज हो गया है। आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव ने वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म ‘धोबी घाट’ का निर्देशन किया था। फिल्म में आमिर ने निर्माता के रूप में काम किया था। किरण राव लंबे अरसे के बाद लापता लेडीज के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं।

किरण राव के निर्देशन में बनी कॉमेडीड्रामा फिल्म ‘लापता लेडीज’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में जो दो नई दुल्हनों की कहानी देखने को मिलती है, जो ट्रेन यात्रा के दौरान खो जाती हैं। फिल्म ‘लापता लेडीज’ में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें