Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ का टीजर रिलीज, फैंस कर रहे बेहद पसंद

September 26, 2023

आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ का टीजर रिलीज, फैंस कर रहे बेहद पसंद

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ का टीजर रिलीज हो गया है। करण जौहर के प्रोडक्शल हाउस धर्मा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ का टीजर रिलीज किया है,जिसमें आलिया की झलक देखने को मिल रही है। ट्वीट में लिखा है, आलिया जिगरा के लिए एक साहसी लड़ाई लड़ने के लिए वापस मैदान में आ गई हैं। फिल्म जिगरा का निर्देशन वासन बाला कर रहे हैं।आलिया इस फिल्म से बतौर सह-निर्माता भी जुड़ी हैं।

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पेश कर रहे हैं आपके सामने एक बेहद प्रतिभाशली निर्देशक वासन बाला और धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘जिगरा’। धर्मा प्रोडक्शन के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद से लेकर अब उनके साथ एक फिल्म का निर्माण करने तक कई मायनों में ऐसा लगता है कि जहां से मैंने शुरुआत की थी, वहां से अब एक चक्र पूरा कर लिया है।’ फिल्म जिगरा को धर्मा प्रोडक्शन और इटरनल सनशाइन के बैनर तले बनाया जा रहा है। जिगरा 27 सितंबर 2024 को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें