Dainik Savera Times

अमेजन MGM की ‘निशानची’ के टीजर ने मचाया धमाल, Ahan Pandey से Banita Sandhu तक सेलेब्स हुए फैन

एंटरटेनमेंट डेस्क: अमेजन MGM स्टूडियोज़ की पहली थिएट्रिकल रिलीज़ ‘निशानची’ का लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा हाई-वोल्टेज टीजर जारी हो गया है, जिसने हर तरफ उत्साह पैदा कर दिया है। एक्शन, थ्रिल और ड्रामा से भरपूर इस टीज़र को जबरदस्त सराहना मिल रही है। दर्शक अनुराग कश्यप की सिग्नेचर स्टोरीटेलिंग की वापसी से खासा उत्साहित हैं। आहान पांडे, बनीता संधू, विनीते कुमार सिंह समेत कई सितारों ने भी टीजर की तारीफ़ की है। इन सभी ने अपने-अपने अंदाज़ में इसको लेकर उत्साह व्यक्त किया है।

सइयारा टीम के नए अभिनेता आहान पांडे ने सोशल मीडिया पर टीज़र शेयर करते हुए लिखा:

“@aaishvarythackeray, हममें से कुछ ही जानते हैं कि आपने इसमें कितना मेहनत की है और आप इसे कितना चाहते थे। आपका पल सामने आने का इंतजार नहीं हो रहा, टाइगर… आपकी कोई तुलना नहीं है। @vedikapinto आप हमेशा की तरह शानदार हैं… दुनिया इसके लिए तैयार नहीं है। @anuragkashyap10 सर, हमारे पसंदीदा काम में लौटने के लिए धन्यवाद।”

दूसरे सितारों ने भी प्रतिक्रिया देतेभुए कहा: विनीत कुमार सिंह ने कहा, “शानदार ❤🔥🔥”। वहीं, भूमि पेडनेकर ने लिखा, “बहुत अच्छा। आपको याद किया @anuragkashyap10🤩”।

बनीता संधू ने कहा, “इसे देखने का इंतजार नहीं हो रहा @vedikapinto @anuragkashyap10।”

ऐश्वर्य ठाकरे का दमदार डेब्यू हाई-एनर्जी डबल रोल में किया गया है, और वेदिका पिंटो के साथ ‘निशानची’ में मोनिका पंवार, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा भी मुख्य भूमिका में हैं। यह टीज़र अनुराग कश्यप की बेहतरीन दुनिया को दर्शाता है। साथ ही, इस तरह की शैली की फिल्में बहुत लंबे समय से सिनेमाघरों में नहीं आई हैं, जो इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों के लिए खास बनाती है।

‘निशानची’ का निर्माण अजय राय और रंजन सिंह (जार पिक्चर्स) ने फ्लिप फिल्म्स के साथ मिलकर किया है, और इसे अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है। फिल्म की कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने लिखी है। ‘निशानची’ 19 सितंबर को थिएटर में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- ईरान में अभी भी फंसे हैं 1000 भारतीय, शशि थरूर बोले- सरकार नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क

Exit mobile version