Site icon Dainik Savera Times

‘ईठा’ के नए गाने ‘जी जी रे जी’ का टीज़र आउट, पहली झलक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क: मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स ने अपनी अपकमिंग एपिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ‘ईठा’ के गाने ‘जी जी रे जी’ का टीज़र रिलीज़ कर दिया है, जो फिल्म की रंगीन और सुरों से सजी दुनिया की शानदार झलक दिखाता है। श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म में वह ईठा के किरदार में नजर आएंगी। गाने की झलक में एक ऐसी कलाकार का जज्बा, नज़ाकत और ताकत देखने को मिलती है, जो आगे चलकर एक मिसाल और लीजेंड बन गई।

नेशनल अवॉर्ड विनर म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी अजय-अतुल ने इस गाने को कंपोज़, अरेंज, कंडक्ट और प्रोड्यूस किया है, वहीं इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और अपनी सुरीली आवाज़ से श्रेया घोषाल ने इसे सजाया है। यानी म्यूजिक की दुनिया के दिग्गजों की पूरी महफिल यहां एक साथ जुटी है।

वैभवी मर्चेंट की कोरियोग्राफी से सजे इस गाने में श्रद्धा कपूर बेहद खूबसूरत पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके शानदार डांस मूव्स, दिलकश अदाएं और स्टेज पर दमदार मौजूदगी गाने को और भी खास बना रही है।

‘ईठा’ में संगीत सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा नहीं, बल्कि कहानी की जान है। गानों के जरिए फिल्म की मुख्य किरदार के जज्बात, सपने, महत्वाकांक्षाएं और उसके सफर को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा गया है। फिलहाल ‘जी जी रे जी’ के टीज़र ने तो माहौल बना दिया है, अब पूरे गाने के लिए बस कल तक का इंतजार है!

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘ईठा’ को दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Exit mobile version